अम्बिकापुर 25 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा महिला बास्केटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। 17 से 24 दिसम्बर तक प्रशिक्षण शिविर गांधी स्टेडियम में चला। शिविर में कुल 14 महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जहां खिलाडिय़ों के द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से बास्केटबाल खेल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में प्रशिक्षक राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह द्वारा दिया गया और टीम मैनेजर रश्मि सिंह शामिल रहीं। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की चयनित महिला बास्केटबॉल टीम 26 से 29 दिसम्बर तक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ बनारस में भाग लेगी। इस टीम के कोच राजेश प्रताप सिंह व मैनेजर रश्मि सिंह हैं। संग गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की चयनित खिलाड़ी खुशबू केरकेट्टा (कप्तान), फिलिस्तिता एक्का, रोशनी साहू, एश्वर्या भगत, प्रिया जायसवाल, उपासना सिंह, अनामिका सरकार, शेजल साहा, वर्षा केरकेट्टा, पूजा पैकरा, साक्षी लकड़ा , त्रयंबक जायसवाल शामिल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur