जैसलमेर ,24 दिसंबर 2021 (ए)। जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास वायुसेना का मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. घटना सुदाशिरि गांव की बताई जा रही है. इस क्रैश में जलने की वजह से पायलट की मौत हो गई है और मौके पर प्रशासन पहुंच रहा है. अभी तक घटना को लेकर ज्यादा स्पष्टा नहीं है, लेकिन जल्द ही आगे की जांच शुरू हो जाएगी. अभी ये भी जांच का विषय है कि मिग 21 किस वजह से क्रैश किया है. खराब मौसम वजह रहा है, तकनीकी खराबी है या फिर कुछ और, हर पहलू पर एयरफोर्स द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी. अभी के लिए सिर्फ यही पता चला है कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ये घटना हुई है और घटना में पायलट ने अपनी जान गंवा दी है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur