Breaking News

अंबिकापुर@भारतीय जनता पार्टी का आवासीय प्रशिक्षण 24 से 26 दिसंबर तक

Share

अंबिकापुर 23 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर 24 से 26 दिसंबर तक भाजपा सरगुजा जिले का आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री व सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल, जिला भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे सहित प्रदेश के कई भाजपा वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा..
भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने जिले भर के सभी अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पूर्ण अनुशासन के साथ प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित रहने का आग्रह किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply