अंबिकापुर 23 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। अज्ञात कारण से एक युवक ने कीटनाशक सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बालेश्वर यादव पिता अनरोखा उम्र 25 वर्ष भटगांव का रहने वाला था। वह 22 दिसंबर कि सुबह गाड़ी चलाने के लिए पता करने भटगांव गया था। शाम 5 बजे परिजन को सूचना मिली की वह कीटनाशक सेवन कर लिया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
सूरजपुर@ मेडिकल बिलों में देरी पर डीईओ का आधिकारिक पत्र,डीडीओ की कार्यप्रणाली पर उठा सवाल
Share शालेय शिक्षक संघ की शिकायत के बीच जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी डीडीओ को …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur