नई दिल्ली ,21 दिसंबर 2021 (ए)। आयकर विभाग ने दिनांक 16.12.2021 को लोहा और इस्पात उत्पादों, बुनियादी ढांचे, सीमेंट, पॉली फैब्स, एग्रो-टैक और खाद्य प्रसंस्करण आदि के कारोबार में लगे आसनसोल आधारित दो प्रमुख समूहों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। इन समूहों के पश्चिम बंगाल स्थित 30 से अधिक परिसरों में तलाशी कार्रवाई की गई।
एसडी कार्ड, व्हाट्सएप चैट आदि में संग्रह किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है। तलाशी ले रही टीम ने यह भी पता लगाया है कि एसडी कार्डों का बेहिसाब बिक्री के समानांतर सेट का विवरण, वास्तविक उत्पादन डेटा की एक्सेल शीटों, समानांतर मिलान खातों की फाइलों तथा विभिन्न पार्टियों को किए गए नकद भुगतान के विवरणों आदि को रखने के लिए उपयोग किया गया है।
जब्त किए गए एसडी कार्ड और संबंधित सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से यह पता चला है कि इस बेहिसाबी नकदी राशि का रखरखाव निदेशकों के प्रमुख कर्मचारियों और संस्थाओं के मालिकों द्वारा किया गया है। एक समूह के प्रमुख व्यक्तियों ने यह भी स्वीकार किया है कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अपनी विनिर्माण इकाइयों से बेहिसाबी नकदी बिक्री के माध्यम से 66 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय जुटाई गई है। कुछ अन्य संस्थाओं में अप्रमाणित खरीद के दावों से संबंधित सबूत भी मिले हैं। ऐसी खरीदारी में 20 करोड़ रुपये की खरीदारी को निदेशकों ने अघोषित आय के रूप में स्वीकार किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur