अम्बिकापुर 21 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिर जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरान उकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दयाशंकर गोंड़ पिता शिवकुमार गोंड़ उम्र 29 वर्ष ग्राम सुन्दरपुर थाना सनावल का रहने वाला था। वह 18 दिसंबरर को बाइक से ग्राम लमोरी से वापस लौट रहा था। रास्ते में महुआ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। उसे इलााज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur