Breaking News

अम्बिकापुर@स्काउट्स एवं गाइड्स सरगुजा की वार्षिक बैठक संपन्न

Share

अम्बिकापुर 21 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ सरगुजा की जिला परिषद वार्षिक बैठक का आयोजन स्थानीय मल्टी परपज़ स्कूल अम्बिकापुर में संपन्न हुई। जिला संघ सरगुजा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला अध्यक्ष पपिंदर सिंह ने बताया की अध्यक्षता में हुई। तत्पश्चात मनोनीत जिला संरक्षक राकेश गुप्ता की उपस्थिति में जिला मुख्य आयुक्त सरगुजा अजय अरुण मिंज, जिला पदेन कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा संजय गुहेय के अनुशंसा से जिले में विभिन पदों हेतु नामों पर चर्चा किया गया। जीसमे जिला संरक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ शासन से केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बाल कृष्ण पाठक, अध्यक्ष औषधि पादप बोर्ड, अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय क्रियान्वयन, शफी अहमद, अध्यक्ष श्रमिक कल्याण बोर्ड, आदित्येश्वर शरण सिंह देव, जिला अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी, जिला उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मथारू ,सहायक जिला मुख्य आयुक्त विजय बेक, सहायक जिला सचिव प्रितपाल सिंह भामरा, जिला सचिव गाइड रेशमा लकड़ा, जिला संगठन आयुक्त गाइड संगीता राज तिर्की, जिला प्रशिक्षण आयुक्त पुष्पिका मिज़, जिला युवा प्रतिनिधि संजय पाठक, प्रकाश शर्मा, अरुण कुशवाहा राज्य परिषद गाइडर प्रतिनिधि कविता श्रीवास्तव, शशिकला सनवानी, संध्या सूर्यवंशी, राज्य परिषद स्काउटर प्रतिनिधि सुमित तिवारी, प्रमोद भगत, अभिषेक नागिया, सचिन यादव, महेश तिवारी, सहकोषाध्यक्ष कमलेश प्रजापति, जिला जन सम्पर्क प्रभारी बीरेंद्र तिर्की, शुभम ठाकुर, रानी मिंज, चंचला सिदार, जिला संस्कृतिक प्रभारी कर्ण चौहान, के साथ जिला एवं ब्लॉक संघ के विभिन्न पदों हेतु नामों की अनुशंसा की गई। जिसमें सबकी सहमति से जिले के पदों पर नये सदस्यों को पदस्थ किया गया। साथ ही बैठक में एजेंडे के अनुसार जिले के स्काउटिंग गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चाये की गयी। इस बैठक में जिला सचिव सरगुजा महेंद्र सिंह, जिला संगठन आयुक्त सरगुजा योगेश विश्वकर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त मनीष गुप्ता ब्लॉक सचिव संत सिंह , प्रेम गुप्ता, अरविंद तिग्गा, उपस्थित थे। इस जिला परिषद बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त योगेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप

Share कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवालसूरजपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply