अम्बिकापुर 20 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा से सम्बद्ध शासकीय महविद्यालय सिलफिली में 20 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद् (नैक) की टीम दो दिवसीय निरीक्षण में आई हुई है। इसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार मिश्र द्वारा आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर महाराष्ट्र, कश्मीर और पश्चिम बंगाल से आई त्रिसदस्यीय टीम के चेयरमैन और सदस्यों से सौजन्य भेंट और अकादमिक परिचर्चा हुई। इस अवसर पर अपर संचालक डॉ. एसएस अग्रवाल एवं आनंद कुमार भी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur