जंगारेड्डीगुडेम,,15 दिसंबर 2021 (ए)। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के जंगारेड्डीगुडेम में बुधवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में राज्य पथ परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस के जलेरू नाले में गिरने से नौ यात्रियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि अश्वरावपेट से जंगारेड्डीगुडेम जा रही बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक बस रेलिंग से टकराने के बाद पुल से 30 फुट ऊंचाई से नाले में जा गिरी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पास के मछुआरों और राहगीरों ने कुछ यात्रियों को बचाया लेकिन तब तक पांच महिलाओं सहित नौ यात्रियों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में बस चालक चिन्ना राव भी शामिल है। सभी शवों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाल लिया गया। अब तक चार यात्रियों की पहचान चिन्ना राव, पी दुर्गा, वरलक्ष्मी और ए मधुबाबू के रूप में हुई है। घायल लोगों को जंगारेड्डीगुडेम के सरकारी सामान्य अस्पताल (जीजीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur