Breaking News

जौनपुर @ इसलिए नहीं लगाई योगी ने गंगा में डुबकी

Share


डॉ.राजकुमार मिश्र-
जौनपुर,15 दिसंबर 2021(घटती-घटना)।
गोमती नदी,काली नदी ,यमुना नदी और हिंडन जैसी नदियां जो गंगा में मिलती हैं.अबतक साफ नही की जा सकी हैं।इस हकीकत से मुख्यमंत्री योगी जी अच्छी तरह वाकिफ थे इसीलिए उन्होंने गन्दी मैली गंगा में डुबकी नहीं लगाई जबकि प्रधानमंत्री को अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन करना था इसलिए उन्होंने डुबकियां लगा लीं।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज जौनपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने से पहले एक चैनल के सवालों का जबाब दे रहे थे।
उंन्होने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में यूपी के पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों और गरीबों ने सुहाने सब्जबाग दिखाए जाने से अपने दिलो के जो दरवाजे भाजपा के लिए खोल दिये थे,अब वे दरवाजे बंद ही नही कर दिए है बल्कि कुंडी ताले भी लगा दिए है।भाजपा के दिन अब लौटनेवाले नहीं हैं। सभी ने टीवी पर देखा ही था कि मुख्यमंत्री को किसतरह प्रधानमंत्री सड़क पर ही छोड़कर अपनी गाड़ी से आगे बढ़ गए और योगीजी पैदल उनके पीछे पीछे दौड़े जा रहे थे,अब यूपी के वोटर उन्हें गद्दी से उतारकर सड़क पर ला देंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply