अम्बिकापुर 14 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा कर बाइक सावार दंपति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रमेश्वरी पति दिलीप उम्र 34 वर्ष शहर से लगे महुआटिकरा की रहने वाली थी। वह सोमवार की शाम को बाइक से पति के साथ बहन के घर खैरबार जाने निकली थी। रास्ते में सांड़बार बैरियर के पास सड़क पर पड़े पत्थर से बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। महिला को गंभीर चौट लगने से वह मौके पर बेहोश हो गई। डायल 112 की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur