नई दिल्ली, 13 दिसंबर 2021 (ए )। आइआइटी दिल्ली हमेशा ही नई-नई तकनीकों की खोज के लिए जानी जाती रही है। इसी कड़ी में अब आइआइटी दिल्ली ने आरटीपीसीआर जांच की नई तकनीक विकसित की है। इसके तहत कोरोना के नए मिले ओमिक्रोन वैरिएंट की जांच भी अब 90 मिनट में हो सकेगी। इस नई तकनीक से जांच के बाद ओमिक्रान संक्रमण की पुष्टि होगी। आइआइटी दिल्ली ने ओमिक्रान के म्यूटेशन को आधार बनाकर ये तकनीक तैयार की गई है। इस तकनीक के बाद जीनोम सिम्ेंसिंग की जरुरत नहीं होगी। ट्रायल के दौरान इसके सकारात्मक परिणाम भी देखे गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur