Breaking News

अम्बिकापुर@रक्तदान से दूसरे का बचेगा जीवन,उनसे मिलेगी दुआये

Share

अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। पजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय नव विश्व भवन चोपडा पारा अम्बिकापुर में हमर खून बचाही जिंदगी अभियान के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भ्राता रविन्द्र टुटेजा जी अध्यक्ष लायंस क्लब सुपर स्टार विशेष अतिथि भ्राता वी.के. सिंह राजमोहिनी देवी कांग महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं अतिथिगण बहन शिल्पा समाजसेवी एवं अधिवक्ता महिलाओं, बच्चों एवं किन्नरों के क्षेत्र में कार्यरत, बहन वन्दना दत्ता बंगाली समाज महिलासंघ की संचालिका, भ्राता अशोक जैन अध्यक्ष जैन समाज, भ्राता अनिल कुमार मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता, भ्राता मंगल पाण्डे सामाजिक कार्यकर्ता तथा सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र सचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने रक्तदान महादान शिविर का शुभ उद्घाटन द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि भ्राता रविन्द्र टुटेजा अध्यक्ष लायंस क्लब के सुपरस्टार उद्बोधन देते हुये कहा कि दुनिया में जितने दान है उनमें से रक्तदान महादान हैं इस दान में जात पात, ऊँच नीच का भेदभाव नहीं रहता है किसी बीमार व्यक्ति से रक्त मैच होने पर उसकी जान बचाया जा सकता हैं विशेष अतिथि भ्राता वी.के. सिंह राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने कहा कि रक्तदान को पुण्य कार्य माना जाता है रक्त सभी को आवश्यकता पड़ती हैं और उन्होंने संस्था का सराहना करते हुये कहा कि यह संस्थान सबसे साफ एवं सुन्दर हैं क्योंकि यहाँ पर किसी भी ऊँच नीच जाति पाति का भेद भाव किया जाता है। सभी को एक समान दृष्टि से देखा जाता है। सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र सचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी रक्तदान महादान शिविर में सभी को रक्त देने के लिये प्रोत्साहित करते हुये कहा कि दुनिया में आज बहुत सारी बिमारियों हो रही है जिस कारण खून हमें दूसरों से लेने की आवश्यकता पड़ रही है। वर्तमान समय के बिमारियों में खून तक को दान में देने का अवसर मिल रहा है रक्त का दान बहुत बड़ा दान हैं और आगे उन्होंने कहा कि हम जिस चीज का दान करते हैं वह बढ़ता है धन का दान करने से धन बढेगा, शांति का दान करने से शांति बढ़ेगा एवं रक्त का दान करने से रक्त बढ़ेगा रक्त का दान करने से हमारे अन्दर कभी खून की कभी नहीं होगी और सदा स्वस्थ रहेगें। रक्तदान से जिनका जोवन बचेगा उनसे जो दुआयें मिलेगी वो बहुत बड़ा कार्य करती हैं। बहन वन्दना दत्ता बंगाली समाज महिलासंघ की संचालिका रक्तदान शिविर में अपना व्यक्तव्य देते हुये कहा कि रक्तदान बहुत बड़ा दान होता है और हम लोग अपने शरीर में रक्त को लेकर घूम रहे है और काफी लोग रक्त के कमी के कारण अपना जीवन गवाँ दे रहे हैं इस गंभीर परिस्थितियों को समझते हुये हम सभी को ज्यादा से ज्यादा रक्त दान करने की आवश्यकता है जिससे लोगों का जान बचा सकते हैं। भ्राता अनिल कुमार मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान जिला प्रशासन के साथ न सिर्फ स्वास्थ्य के मुद्दे पर कार्य कर रही है बल्कि अन्य मुद्दे पर भी शामिल हो कर कार्य करती है और अभी प्रशासन के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान में भी अपना अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं।
डॉ संस्कृति ब्लड बैंक ऑफिसर ने भी रक्त दान का महत्व बताते हुये अपनी शुभकामनायें दी। बहन शिल्पा पाण्डे समाजसेवी एवं अधिवक्ता, भ्राता मंगल पाण्डे समाजसेवक, भ्राता अशोक जैन रक्तदान महादान शिविर के पुनीत कार्य में अपनी शुभकामनायें व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़े करीब 50 लोग उपस्थित थे 4.30 बजे तक 42 लोगों ने रक्तदान किया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply