अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। विश्व के सबसे पुरातन एवं ज्ञान विज्ञान से समृद्ध भारतीय सभ्यता सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत की पुनर्स्थापना के लिए आगामी 13 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम के तहत काशी कॉरिडोर का लोकार्पण किया जाएगा उसी निमित्त भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा द्वारा शहरवासियों को साक्षी बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार प्रातः 7:00 बजे शहर में संकीर्तन प्रभात रैली निकाली।भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर प्रांगण से जयस्तंभ चौक व महामाया चौक होते गौरी मंदिर प्रांगण तक प्रभात फेरी निकाली एवं लोगों को दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आग्रह न्योता दिया।संकीर्तन प्रभात रैली के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।इस लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुबह 11:00 बजे दुर्गा मंदिर,अग्रसेन चौक और गांधीनगर में दिखाया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए हर्ष एवं गर्व का विषय है कि हम सब की पुरातन धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत की पुनर्स्थापना के हम सब साक्षी बन सकेंगे।
कार्यक्रम के संभागीय संयोजक अम्बिकेश केशरी ने इस लोकार्पण कार्यक्रम को हिंदुओं के महान परंपरा के पुनरुत्थान का गर्वित विषय बताया जिसके लिए प्रत्येक जनमानस मोदी जी का आभारी रहेगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने लोगों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में लाइव प्रसारण से जुड़ने की अपील की।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ,फुलेस्वरी पैकरा,जन्मजय मिश्रा, राजकुमार बंसल, विकास पांडे मधुसूदन शुक्ला ,दीपक सिंह तोमर ,विनोद हर्ष ,निश्चल सिंह,मनोज कंसारी,हरमिंदर सिंह टिन्नी,रमेश जयसवाल, विद्यानंद मिश्रा,अजय सिंह बबलू,सिकंदर जायसवाल,वीरेंद्र बघेल,राजेश सिंह,बल्लू शर्मा, दीक्षा अग्रवाल प्रिया सिंह,अंकित जयसवाल,संजीव वर्मा,विकास शुक्ला चंदन,निशांत सिंह सोलु,श्रीधर केसरी,अविनाश कुशवाहा,गोलू यादव,अनिरुद्ध मिश्रा, अभिनंदन सिंह,दीपक यादव, सौरव मिश्रा,मनीष दुबे, अभिषेक तिवारी,अभिजीत पांडे,रोनी मिश्रा,आनंद साहू,मनीष सिंह उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur