Breaking News

अम्बिकापुर @भाई ने बहन को डांटा तो फांसी लगाकर दे दी जान

Share

अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। काम पर जाना है अब तक खाना नहीं बना है भाई ने बहन को डांटा तो इस बात से नाराब बहन ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय नेहा एक्का पिता नान साय एक्का दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खाला की रहने वाली थी। रविवार की सुबह 10 बजे नेहा के भाई ने कहा कि दस बज चुका है काम पर जाना है अब तक खाना नहीं बनाई हो इस बात से नेहा नाराज हो गई और वह अपने आप को कमरे में बंद कर ली। कुछ देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन ने दरवाजा खोलवाने की कोशिश की पर अंदरर से कुछ आवाज नहीं आया। संदेह होने पर परिजन ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। परिजन उसे फंदे से उतार कर तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply