Breaking News

अम्बिकापुर @दिव्य काशी-भव्य काशी के नारों के साथ निकली प्रभात फेरी

Share

अम्बिकापुर 12 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र व भोले बाबा की नगरी वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यकम से पूर्व भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रत्येक प्रदेश जिला व मंडल मुख्यालय पर प्रभात फेरी व स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम करना सुनिश्चित किया है। इसी क्रम में संगठन के भाजपा जिला युवा मोर्चा व जिला स्वच्छता प्रकल्प द्वारा राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अभियान के संभाग प्रभारी अंबिकेश केसरी की उपस्थिति में राम मंदिर परिसर से लेकर शिव मंदिर बौरीपारा तक नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हर हर महादेव, दिव्य काशी-भव्य काशी के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात शिव मंदिर के आसपास स्वच्छता प्रकल्प द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। संभाग के प्रभारी अम्बिकेश केसरी ने बताया कि भव्य काशी दिव्य काशी अभियान अंतर्गत 13 दिसम्बर से 14 जनवरी तक संभाग भर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 13 दिसंबर को देश भर में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता, विनोद हर्ष, जन्म जय मिश्रा, राजकुमार बंसल, विद्यानंद मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, फुलेश्वरी सिंह, शैलू सिंह, विश्व विजय तोमर, मधुसूदन शुक्ला, हरमिंदर टिन्नी, अनिल जायसवाल, अभिषेक शर्मा, बल्लू शर्मा, मनोज कंसारी, विकास पांडे, मनोज सोनी, दीपक तोमर, प्रताप सिंह, वीरेंद्र बघेल, संजीव वर्मा, सिकंदर जायसवाल, निशांत सिंह सोलू, अजय सारथी, अंकित जायसवाल, सोनू गुप्ता, नंद किशोर ताम्रकार, सुनील बघेल, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, सुमित मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply