Breaking News

नई दिल्ली @ जल्द होगी नए सीडीएस की नियुक्ति

Share


नई दिल्ली ,11 दिसंबर 2021 (ए)। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था. जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद अब नए सीडीएस को नियुक्त किए जाने को लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि नए सीडीएस को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शनिवार को हरिद्वार में गंगा नदी में अस्थि विसर्जन किया गया. जनरल बिपिन रावत की बेटियों तारिणी और कृतिका ने अपने माता-पिता की अस्थियों का विसर्जन किया. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल रावत की बेटियों से भी मुलाकात की. सीएम धामी ने कहा कि जनरल बिपिन हमेशा लोगों के दिलों और यादों में जिंदा रहेंगे.


Share

Check Also

नई दिल्ली@अस्पताल से छुट्टी के बाद राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक,बोले…गांधीजी का रास्ता आज भी सबसे सही…

Share नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल …

Leave a Reply