Breaking News

नई दिल्ली @ एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण

Share


वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने लगाया सटीक निशाना


नई दिल्ली ,11 दिसंबर 2021 (ए)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और वायु सेना ने देश में ही डिजाइन और विकसित एंटी टैंक मिसाइल का शनिवार को पोखरण में सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण वायु सेना के हेलिकॉप्टर से किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने मिशन के सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया। इस दौरान सभी प्रणालियों ने संतोषजनक तरीके से काम किया और मिशन को अंजाम दिया। यह मिसाइल अत्याधुनिक सीकर से लैस है जो सुरक्षित दूरी से सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। यह मिसाइल 10 किलोमीटर दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है।
इस मिसाइल के सफल परीक्षण से वायु सेना की मारक क्षमता काफी हद तक बढ़ेगी और इसे रक्षा क्षेत्र में आत्मनर्भिरता की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉक्टर जी सतीश रेड्डी ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply