Breaking News

नई दिल्ली @ चॉपर क्रैश में मृत 6 और जवानों के शव की हुई पहचान

Share


सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार


नई दिल्ली ,11 दिसंबर 2021 (ए)। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय वायु सेना के सभी 4 कर्मियों की पहचान पूरी हो गई है। इसके अलावा लांस नायक बी साई तेजा और विवेक कुमार के शव की भी पहचान कर ली गई है। भारतीय सेना के मुताबिक, आज सुबह परिवार के करीबी सदस्यों को उनके शव सौंप दिए जाएंगे।
सेना ने कहा है कि उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा। प्रस्थान से पहले बेस अस्पताल, दिल्ली कैंट में माल्यार्पण किया जाएगा।
इस दुखद हादसे में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित कुल 13 सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी। रावत और उनकी पत्नी सहित तीन लोगों के शव की पहचान तो कर ली गई थी, लेकिन बाकियों की पहचान नहीं हो पा रही थी। हालांकि अब छह और लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है।
लांसनायक तेजा के परिवार को मिलेंगे 50 लाख,
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ चॉपर में थे सवार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने लांसनायक बी साई तेजा के परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। तेजा का निधन 8 दिसंबर को हुए चॉपर क्रैश में हो गया था। इस दौरान 13 अन्य जवानों का भी निधन हुआ था। तेजा सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पीएसओ के तौर पर जुड़े थे। यह जानकारी आंध्र प्रदेश के सीएमओ ने दी।
शव की हो चुकी है पहचान
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए पांच और सैन्यकर्मियों के शवों की पहचान कर ली गई है। इसके बाद उन्हें उनके गृह नगरों में भेजा जा रहा है। इन सैन्यकर्मियों में लांसनायक बी साई तेजा का शव है। उनके शव की पहचान होने के बाद मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की। सेना के अधिकारियों ने बताया कि पांचों सैन्यकर्मियों के शवों का उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें हवाई मार्ग से उनके गृह नगरों में भेजा जा रहा है।
गौरतलब है कि तमिलनाडु में बुधवार को सेना के एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जनरल रावत, उनकी पत्नी , ब्रिगेडियर लिद्दर और 10 अन्य रक्षाकर्मियों का निधन हो गया था। सभी शवों को दुर्घटना के एक दिन बाद गुरुवार शाम को तमिलनाडु के सुलूर से दिल्ली लाया गया था। जिन शवों की पहचान नहीं हुई है, उन्हें दिल्ली छावनी के आर्मी बेस अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply