अम्बिकापुर @ घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने महिला को किया बरामद,तीन महिला सहित 6 गिरफ्तार

Share

जमीन व पैसों के विवाद पर भाइयों ने किया था महिला का अपहरण

  • स΄वाद्दाता-
    अम्बिकापुर 09 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। जमीन व पैसों के विवाद में 6 दिसंबर को शहर के मझलीपीड़ से महिला का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद महिला को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिला व तीन पुरूष को गिरफ्तार किया है। आरोपी में अपहृत महिला का चचेरा भाई व रिश्तेदार हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
    जानकारी के अनुसार शहर के मझलीपीड़ निवासी संगीता पति रमेश कोरवा उम्र 40 साल निवासी मझलीपीड थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 दिसंबर की दोपहर 3 बजे इसका लड़का राजा बेटी सोनिया एवं मां उर्मिला अपने घर पर थे। तभी घर में मुंह बांधे हुए दो महिलाएं दीदी बोलते हुये संगीता के घर में घुस गई। इस दौरान संगीता की मां उर्मिला जहा सो रही थी। दोनों महिलाएं वहां पहुंची उर्मिला को उठाने लगे। वह बोली कौन हो तुमलोग में नहीं पहचान रही हूं। फिर उर्मिला उठकर घर के बाहर आ गई। दोनो महिला साथ में बाहर आये। दोनों महिला बोले की आगे तक चल कुछ बात करनी है। जैसे ही उर्मिला थोडा आगे गई उसी समय वहा मारुती वैन आ गया। जिसमें दो लोग बैठे थे और एक वहां खडा था। आगे जाने पर दें लोग जबरन उर्मिला को को गाड़ी में बैठाने लगे तो वह बचाओ बचाओ कहकर चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर संगीता और उसकी बेटी सोनिया वैन के पास पहुंचे। वहां आरोपी गाली गलौज करते हुए इनके साथ मारपीट करने लगे और उर्मिला को वैन अपहरण कर ले गए। संगीता ने अपनी मां का अहरण हो जाने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपहृता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु पुलिस टीम तैयार कर अलग अलग क्षेत्र में भेजा गया। जो अपहृता व आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर ग्राम सोहगा में अपहरण कर रखना पता चला। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अपहृता उर्मिला को बरामद कर आरोपी सैलियुस लकडा पिता सोहर साय उम्र 37 वर्ष निवासी मानिक प्रकाशपुर थाना अम्बिकापुर, मुनेश्वर प्रसाद पिता राम सोमार 36 साल निवासी ग्राम सोहगा थाना दरिमा, सचिन एक्का पिता स्व पवन साथ 30 साल निवासी मानिक प्रकाशपुर अम्बिकापुर, रमाईलो पति सैलियुस लकड़ा 30 साल निवासी मानिक प्रकाशपुर अम्बिकापुर, संरोज भगत पति सालेन्द्र भगत 30 साल निवासी मेण्ड्राखुर्द थाना गाधीनगर व विद्या मिंज पति सालिम मिज 29 साल निवासी बिशुनपुर अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों क खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने अपहरण का कारण जमीन व पैसा विवाद बताया है।

Share

Check Also

अंबिकापुर@सरगुजा पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने वाले पर किया गया समन शुल्क वसूल

Share वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कुल …

Leave a Reply

error: Content is protected !!