Breaking News

रायपुर @ आयकर अन्वेषण विभाग ने पोल्ट्री ग्रूप के 3 ठिकानों पर की छापेमारी

Share


रायपुर , 08 दिसंबर 2021 (ए)। आयकर अन्वेषण विभाग ने पोल्ट्री कारोबारी ग्रुप के रायपुर जिले के तिल्दा, दुर्ग जिले के धमधा और बेमेतरा में छापामार कार्रवाई की है।सुबह करीब 9 बजे तीनों ठिकानों पर टीम ने एक साथ छापेमारी की। फिलहाल सभी ठिकानों पर दस्तावेज लेन देन कंप्यूटर और कारोबार की जांच जारी है । हैदराबाद आयकर विभाग से मिले इनपुट के आधार पर सर्वे का काम किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो हैदराबाद का पोल्ट्री ग्रुप का कारोबार छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और झारखंड तक फैला हुआ है। समूह से जुड़े तीन पोल्ट्री फार्म छत्तीसगढ़ में है। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक जांच में बोगस बिलिंग और लेनदेन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। बुधवार तक जांच जारी रहेगी।


Share

Check Also

रायपुर@बीजेपी का ‘बाप तो बाप होता है’ गाना…देवेंद्र को रॉकस्टार बनाया,भूपेश पर निशाना,कहा…खुद ऐश किया,बेटे को जेल भिजवाकर मूर्ख बनाया

Share रायपुर,23 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर भाजपा ने अपने …

Leave a Reply