अम्बिकापुर 08 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। चलती बस से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बॉबी पति हरिशचंद उम्र 25 वर्ष चिखलापारा थाना श्रीनगर की रहने वाली थी। वह मंगलवार को बस से अपने मायके कोरिया जिले के बुढ़ार जा रही थी। घर के पास कुछ दूरी पर वह बस से उतर रही थी। इस दौरान वह बस से नीचे सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत
Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur