Breaking News

रायपुर @ पूर्व सीएम को कृषि मंत्री की खरी-खरी

Share


रायपुर ,30 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने 15 सालो के कार्यकाल पर शेखी बघारी तो प्रदेश के तेजतर्रार कृषिमंत्री रविंद्र चौबे ने सटीक जबाब देने में देर नही लगाई।इन दिनों प्रदेश सरकार धान खरीदने के लिए बारदानों की भारी तंगी झेल रही है।इसी बात पर कटाक्ष करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि मैं 15 सालों तक सीएम रहा पर कभी भी बारदानों की किल्लत नही होने पाई जबकि वतमान कांग्रेस सरकार अपनी हर कमजोरी पर मोदी जी को ही कोसती रहती है। रविंद्र चौबे ने पलटवार करते हुए खुल कर कहा कि प्रदेश को बारदानों की 5 लाख से भी ज्यादा गठानों की तत्काल जरूरत है मगर सब जानकर भी भाजपा तथा केंद्र सरकार जानबूझकर उदासीन बनी हुई है लेकिन केंद्र के असहयोगी रवैये के बावजूद राज्य सरकार ने किसानों से पुराने बारदानों में भी धान खरीदने का निर्णय लागू किया है और लक्ष्य के अनुरूप सारी खरीद की जाएगी ।


Share

Check Also

रायपुर@कड़ी मेहनत का मिला इनाम, 23 की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Share छत्तीसगढ़ की चारु पांडेय ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं …

Leave a Reply