अंबिकापुर,30 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)।. सूरजपुर जिले के सरनापारा मोड़ के पास सोमवार की रात को ऑटो पलट गई। दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऑटो में करीब आधा दर्जन महिलाएं धान काट कर वापस अपने-अपने घर लौट रहीं थीं।
जानकारी के अनुसार उर्मिला बाई पति शिवचरण रजवार उम्र 35 वर्ष डुमरिया सूरजपुर की रहने वाली थी। वह 29 नवंबर को गांव के ही अन्य महिलाओं के साथ धान काटने सरनापारा गई थी। शाम को धान काट कर सभी ऑटो से वापस लौट रहीं थी। रास्ते में सरनापारा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। दुर्घटना में उर्मिला व एक अन्य महिला घायल हो गई। दोनों को सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उर्मिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत
Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur