Breaking News

कोलकाता @ श्मशानघाट जा रही गाड़ी की हुई ट्रक से टक्कर,18 की मौत

Share


कोलकाता ,28 नवंबर 2021 (ए)। पश्चिम बंगाल में एक भीषण दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर 20 से अधिक लोग मेटाडोर में नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। यह मेटाडोर फुलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराई। हादसा हंसखली पुलिस स्टेशन इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply