सुकमा, 27 नवम्बर 2021 (ए)।जिले के चिंतागुफा-जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों ने पेड़ काटकर मार्ग बाधित कर नक्सलियों ने बैनर लगाया है। नक्सलियों ने बैनर में गढ़चिरौली इलाके में नक्सलियों के मारे जाने की घटना पर विरोध जताते 27 नवम्बर को भारत बन्द का ऐलान किया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचकर जवानों ने मार्ग पर लगाये गये बैनर को जप्त कर बाधित मार्ग को खोल दिया है।
गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस के दबाव के कारण नक्सली वारदात को अंजाम देने में नाकाम प्रयास के तहत दंतेवाड़ा जिले में रेल्वे की पटरी को उखाड़ कर तथा नारायणपुर जिले में सरपंच पति की हत्या कर अपनी मौजूदगी का प्रमाण देने में लगे हुए है। वहीं दूसरी ओर नक्सल मोर्चों में जवानों के द्वारा नक्सलियों को खदेड़ने और मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने का क्रम भी जारी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur