अम्बिकापुर 27 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। शराब सेवन कर पति घर आया तो पत्नी उसे अलग बिस्तर पर सोने के लिए दबाव बनाने लगी। इससे क्षुब्द होकर पति ने जहर सेवन कर लिया। उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुलदीप मिंज पिता विश्वनाथ उम्र 28 वर्ष ग्राम अरगोती थाना लखनपुर का रहने वाला था। 26 नवंबर की रात को विश्वनाथ शराब सेवन कर घर आया तो पत्नी ने उसे अलग बिस्तर लगाकर सोने को बोला। इसके बाद पति बाहर निकाला और जहर सेवन कर लिया और घर के अंदर जाकर पत्नी केा बताया कि जहर सेवन कर लिया हूं। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत
Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur