अम्बिकापुर 27 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नागेन्द्र पटवा उम्र 30 वर्ष ग्राम मोहली थाना त्रिकुंडा का रहने वाला था। वह 26 नवंबर को बाइक से वाड्रफनगर गया था। वापस आने के दौरान रास्ते में करमडीह के पास सड़क व नाली का निर्माण चल रहा है। इस कारण वह अनियंत्रित हो गया और बाइक से सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत
Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur