कोलकाता , 25 नवम्बर 2021 (ए)। बहुप्रतीक्षित कोलकाता नगर निगम चुनाव 19 दिसंबर को होंगे, राज्य चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। कोलकाता के सभी 144 वार्डों में चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराये जायेंगे जबकि मतों की गिनती 21 दिसंबर को होगी। आज से आदर्श आचार संहिता पूरे इलाके में लागू हो गयी है, इसके साथ ही आज से नामांकन पत्र भी दाखिल किये जा सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारी एक दिसंबर है, नामांकन पत्र की जांच भी एक दिसंबर को ही की जायेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख चार दिसंबर है। मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। नगर निगम का चुनाव अप्रैल-मई 2020 के बीच होने वाला था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसको स्थगित कर दिया गया था। कोलकाता उच्च न्यायालय ने कहा कि भाजपा द्वारा दायर याचिका की सुनवाई 29 नवंबर को की जायेगी,
Check Also
हैदराबाद@हैदराबादक्साथियों की मदद से ताले तोड़े,बैंक लूटने वाले थे,7 गिरफ्तार
Share हैदराबाद,03 अक्टूबर 2026। हैदराबाद में आर्मी फेसिलिटी से हथियार चोरी के मामले में शनिवार …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur