Breaking News

कांग्रेस को मिला झटका,

Share

विधायक अदिति सिंह भाजपा में हुई शामिल


रायबरेली ,24 नवंबर २०२१ ( ए)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की रायबरेली सदर सीट से असंतुष्ट विधायक अदिति सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक वंदना सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में अदिति और वंदना सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अदिति रायबरेली सदर सीट से और वंदना आजमगढ़ की सगड़ी सीट से विधायक हैं। सिंह ने कहा कि दोनों मौजूदा विधायक अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं और इनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply