Breaking News

अम्बिकापुर @नशे से दूर रहकर जीवन में आगे बढऩे बच्चों को दिलाई गई शपथ

Share

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव, पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सीएसपी पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को स्वामी विवेकानं उमा विद्यालय अम्बिकापुर में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम की शुरुवात प्रजापति ब्रम्हा कुमारी की दीदी संजू द्वारा किया गया। नशे से होने वाले प्रभाव के बारे मे बताया गया एवं नशे से दूर रहने को कहा गया। इस कड़ी में वसुंधरा चिल्ड्रन होम की ओर से सुनिध शुक्ला ने भी नशे दूर रहने हेतु बच्चों को जागरूक किया। सीएसपी पुष्कर शर्मा ने भी नशे के बारे में उदाहरण देते हुए कहा कि नशा बिनाश का कारण है इस से दूर रहना चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वरा नशे के बारे मे बिस्तृत जानकारी देते हुए नशे के बारे में उदाहरण देते हुए बताया स्वम नशे के बारे में सवाल जवाब किया गया। जवाब देने वाले बच्चों को परिस्कृत किया गया। एवं नशा नहीं करते हुए अपने जीवन में आगे बढऩे को कहा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार की ओर से दीदी अमृता की ओर से नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। वहाँ उपस्थित सभी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक जय राम, सरस्वती परिवार से राजेश जयसवाल ,अमृता दीदी , सरस्वती दीदी ,ब्रम्हा कुमारी से संजू दीदी पार्वती दीदी सामाजिक कार्यकर्ता मंगल पांडेय ,वसुंधरा चिल्ड्रेन होम से सुनिधि शुक्ला राकेश शर्मा ,रजत तिरकी यातायात सटाफ उपस्तित रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply