नई दिल्ली ,21 नवम्बर 2021 (ए)। तीन नए कृषि कानूनों की वापसी का पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से ऐलान किए जाने के बाद अब इसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। कल केंद्रीय कैबिनेट में कानूनों की वापसी का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसी महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में इन्हें वापसी के लिए रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पर्व के अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रहित में कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि संसद के आगामी सत्र शुरू होते ही कानून वापस ले लिए जायेंगे। मोदी ने आंदोलन कर रहे किसानों से आंदोलन खत्म कर घर जाने का आह्वन किया था। पिछले साल देश में तीन कृषि कानून आने के बाद से ही कई किसान संगठन इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली सहित कई अलग-अलग स्थानों पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान संगठनों द्वारा लगातार कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की जा रही थी। कई बार किसान और सरकार के बीच मध्यस्थता को लेकर बातचीत भी हुयी लेकिन वह सफल नहीं हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur