Breaking News

बुलंदशहर @ कार में लगी आग,एक की मौत,दो हुए घायल

Share


बुलंदशहर , 21 नवम्बर 2021 (ए)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने के बाद आग लग गयी जिसमें झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज सुबह बुलंदशहर से शिकारपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार टायर फटने के बाद असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई तथा आग के गोले में तब्दील हो गई। आग लगने से कार चालक अंदर ही फंस कर झुलस कर मर गया जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें खुर्जा से इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
खुर्जा देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक्सीडेंट की आवाज सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों एवं ग्रामीणों ने कार सवार वरुण, आकाश को वक्त रहते कार से बाहर निकाल लिया। दोनों को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply