Breaking News

नई दिल्ली @ एक आरोपी को परीक्षा के लिए मिली पैरोल की इजाजत

Share


नई दिल्ली, ,20 नवंबर 2021 (ए)। दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम में एक पहलवान की हत्या के मामले के आरोपियों में से एक गौरव लौरा को स्कूल की परीक्षा में बैठने के लिए 5 दिन की हिरासत में पैरोल की अनुमति दी। इस मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार मुख्य आरोपी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने हरियाणा के झज्जर जिले के एक स्कूल में लौरा को 12वीं कक्षा की परीक्षा देने की इजाजत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा में अन्य राज्य में जाने का खर्च आरोपी पहलवान को उठाना होगा। जज ने कहा, ‘आरोपी को परीक्षा में बैठने के लिए 20 नवंबर, 29 नवंबर, एक दिसंबर, छह दिसंबर और 10 दिसंबर के लिए दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक के लिए हिरासत में पैरोल दी जाती है।


Share

Check Also

हैदराबाद@आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी जिले में गैस सिलेंडर फटने से चार मजदूरों की मौत,18 घायल

Share हैदराबाद,15 अप्रैल 2026। आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले (पुट्टापर्थी) के कम्मरावरिपल्ली गांव में …

Leave a Reply