Breaking News

अम्बिकापुर @पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की मनाई गई 104 वीं जयंती

Share

अम्बिकापुर 19 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 104 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी शहादत और देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। इस कार्यक्रम को संचालित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि वो दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और शक्ति की प्रतीक हैं। उनके फैसलों ने देश को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम में उनके अतिरिक्त सैयद अख्तर हुसैन, सत्येन्द्र तिवारी, प्रभात रंजन सिन्हा, जगन्नाथ कुशवाहा, दिलीप धर, सुधांशु गुप्ता, रजनीश सिंह, कमलकांत सेन, हिमांशु जायसवाल, मिथुन सिंह, अमित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply