Breaking News

बैकु΄ठपुर@उत्कृष्ट कार्य करने पर सहा.उप.नि. धनन्जय पुलिस महानिदेशक द्वारा किये गए पुरस्कृत

Share

बैकु΄ठपुर 17 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। कोरिया जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के क्षेत्र में कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ के चुनिंदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया गया है। इसी तारतम्य में कोरिया जिले के थाना चिरमिरी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक धनंजय सिंह के द्वारा किये गए कार्य पर पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा न्यू सर्किट हाउस रायपुर में धनन्जय सिह, सहायक उप निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह समेत कोरिया पुलिस परिवार द्वारा उन्हे बधाईयां अर्पित किया गया। बता दें कि धनंजय सिंह कोरिया जिले के पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं वहीं वह पूर्व में थाना प्रभारी की भी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा चुके हैं। वर्तमान में चिरिमिरी पुलिस थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक के पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित होने पर उन्हें जिलेवासियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply