Breaking News

अम्बिकापुर @विभिन्न मांगों को लेकर पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Share

अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं का मुख्य मांग था महाविद्यालय में प्रवेश हेतु जो रिक्त सीट है उस सीट को तत्काल से तत्काल भरा जाए एवं छात्र छात्राओं को उन सीटों पर प्रवेश दिया जाए एवं महाविद्यालय में जल्द से जल्द कक्षाए आयोजित किया जाए यह सभी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र छात्राओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया ।जिसपर महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा तत्काल दो दिवस के लिए प्रवेश हेतु आदेश जारी कर दिया गया। जल्द से जल्द रेगुलर कक्षाए संचालित की जाएगी यह आश्वासन दिया गया ।
इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु जायसवाल , सुरेन्द्र गुप्ता , आकाश यादव, गौतम गुप्ता , अभिषेक सोनी , अभिषेक गुप्ता , वैभव पांडेय , आयुस गुप्ता , निक्की सिंह ,सृस्टि सिंह, ज्योति चौबे , एंव अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

Share 150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में बनेगी नई पहचानअम्बिकापुर,20 अप्रैल …

Leave a Reply