Breaking News

खड़गवां @निजात अभियान के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

Share

  • राजेन्द्र शर्मा-

खड़गवां 16 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। थाना प्रभारी खड़गवां द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़गवां में जाकर सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को प्तनिजात अभियान के तहत नारकोटिक्स/ड्रग्स से होने वाली हानि, दुष्परिणामों के बारे में एवं यातायात के नियमों, गुड टच एवं बैड टच, विधिक जानकारी विस्तारपूर्वक दिया गया। सभी छात्र- छात्राओं को थाना प्रभारी ने नशे से दूर रहने, निजात नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता एवं कार्रवाई में अपने परिजनो को नारकोटिक्स/ड्रग्स से नशे से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करने का शपथ भी दिलाया। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा निजात अभियान के नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई, सभी बच्चों को थाना का भ्रमण कराया गया एवं बच्चों को कुछ पलों के लिये प्रधान आरक्षक एवं थाना प्रभारी बनाया गया। थाने के कार्यप्रणाली एवं थाने की जानकारी से सभी बच्चे रूबरू हुए, कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के समर्थन रैली में लगभग 250 छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ खरगे के बयान पर सूरजपुर में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन

Share अग्रसेन चौक पर सियासी संग्रामः भाजयुमो ने फूंका खरगे का पुतला,पुलिस से हुई झूमाझटकी-संवाददाता-सूरजपुर,26 …

Leave a Reply