Breaking News

जुमई @ ट्रक और कार की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत

Share


जुमई , 16 नवम्बर 2021 (ए)। बिहार के जमुई में एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सिकंदरा से सटे हलसी थाना क्षेत्र में एक ट्रक और सुमो विक्टा की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि चार के गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग पटना में दाह संस्कार के बाद जुमई खैरा लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार ये हादसा सिकंदरा-शेखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास हुआ। मरने वालों में 5 लोग जमुई के खैरा प्रखंड के नौडीहा के बताए जा रहे हैं। जबकि एक चौहान जी क्षेत्र के रहने वाले थे।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया और अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।पुलिस का कहना है कि मृतकों व घायलों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है


Share

Check Also

नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply