Breaking News

अम्बिकापुर@अत्यधिक शराब सेवन से हुई युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर 12 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। अत्यधीक शराब सेवन करने से एक युवक की तबियत विगड़ गई और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गणेश उम्र 36 वर्ष दर्रीपारा का रहने वाला था। वह शराब सेवन करने का आदि था। गुरुवार की शाम को दोस्तों के साथ घर के पास बाड़ी में बैठकर शराब सेवन कर रहा था। तभी वह उल्टी करने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

Share 150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में बनेगी नई पहचानअम्बिकापुर,20 अप्रैल …

Leave a Reply