Breaking News

अम्बिकापुर @ छठ घाट पर आधा दर्जन महिलाओं के गले से मंगल सूत्र की चोरी

Share


-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर11 नवम्बर 2021 (घटती-घटना) । शहर के शंकर घाट स्थित छठ घाट पर गुरुवार की सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी हुई थी। व्रत धारियों के परिजन के साथ साथ अन्य लोग भी भगवान भास्कर को अर्ध्य में शामिल होने पहुंचे थे। इस भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने 5 से 6 महिलाओं के गले से सोने की मंगलसूत्र चोरी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिलाओं ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार कि सुबह छठ का अंतिम दिन था। सुबह-सुबह शहर के शंकर घाट स्थित छठ घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। शहर के तकिया रोड निवासी विद्या देवी छठ के अंतिम अर्ध्य में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी कर दिया। विद्या देवी को इसकी जानकारी कुछ देर बाद पता चली। इसी तरह बताया जा रहा है कि शंकर घाट स्थित छठ घाट पर भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने 5 से 6 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर दिया है। विद्या देवी वह अन्य महिलाओं ने भी इसकी शिकायत कोतवाली में की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
महामाया मंदिर से भी महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी
अंबिकापुर निवासी गीता देवी गुरुवार को महामाया मंदिर दर्शन करने गई थी। इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा उसके गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया है। मंगलसूत्र की कीमत 80 हजार रूपए बताई जा रही है।महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है फिलहाल पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 02 JUNE 2026

Share 02 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply