-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर 11 नवम्बर 2021 (घटती-घटना) । पीजी कॉलेज के विधि विभाग द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर छत्तीसगढ़ सिविल जज जूनियर डिविजन 2021 में चयनित हुई कॉलेज के विधि विभाग की पूर्व छात्रा सावित्री रक्सेल का सम्मान प्राध्यापकों एवं विधि छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष बृजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ मिलेंद्र सिंह एवं अतिथि व्याख्याता नीमा कमार उपस्थित थे। विभाग अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित कर बताया कि सावित्री ने इस उपलब्धि से शिक्षकों के साथ साथ पूरे विधि विभाग का गौरव बढ़ाया है और वह सिविल जज का सपना रखने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत रहेंगी। वहीं सावित्री रक्सेल ने अपने संबोधन में बताया कि उन्होंने किस तरह अपनी राह में आने वाली कठिन चुनौतियों का सामना कर अपने लक्ष्य को हासिल किया। सावित्री द्वारा कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को सिविल जज परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और तैयारी के सही तरीके के बारे में भी चर्चा की।
Check Also
अम्बिकापुर@नाबालिगों को वाहन देना पड़ा भारी,3 वाहन मालिकों पर 75 हजार का जुर्माना
Share कोर्ट ने प्रत्येक वाहन मालिक पर लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड,जागरूकता के बाद सरगुजा …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur