Breaking News

नई दिल्ली @दिल्ली में डेंगू से 3 और लोगों की हुई मौत

Share


नई दिल्ली ,08 नवंबर २०२१ (ए )। दिल्ली-एनसीआर में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में डेंगू से तीन लोगों की और मौत के बाद इस साल अब तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि मच्छर जनित बीमारी के मामलों की संख्या बढ़कर 2,700 से अधिक हो गई है।
सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2017 के बाद से दिल्ली में एक साल में दर्ज की गई डेंगू के कारण होने वाली मौतों की यह सबसे अधिक संख्या है। 2027 में आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट की गई मृतकों की कुल संख्या 10 थी। मच्छर जनित बीमारियों पर सोमवार को जारी नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में 1,170 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस साल दिल्ली में डेंगू के 2,700 से अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि इस महीने 6 नवंबर तक 1,171 मामले दर्ज किए गए। अक्टूबर में 1,196 मामले सामने आए थे। इस साल 30 अक्टूबर तक कुल मामलों की संख्या 1,537 थी और आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या छह थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग होगा,9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

Share नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply