Breaking News

सूरजपुर@संसदीय सचिव राजवाड़े ने किया मिट्टी बांध का भुमिपूजन

Share

सूरजपुर 08 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पहाड़गॉंव में पारसनाथ राजवाड़े विधायक भटगांव एवं संसदीय सचिव छ.ग.शासन के द्वारा एक करोड़ उन्नीस लाख के लागत से बनने वाला खोह नाला मे मिट्टी बांध का पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। संसदीय सचिव राजवाड़े ने अपने उद्धबोधन में कहा कि यह डेम निश्चित ही गांव के लोगो का दशा और दिशा बदल देगा। सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा और सबसे बड़ी बात डेम बनने से पिलखा पहाड़ पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित हो सकेगा। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply