अम्बिकापुर @एक साल बाद अंधे कत्ल का खुलासा,अवैध संबंध के शक पर दोस्त ने कर दी थी युवक की हत्या,गिरफ्तार

Share

एक वर्ष पूर्व बधियांचुआं पहाड़ पर मिली थी अज्ञात सिर कुचली युवक की लाश,भाई के डीएनए टेस्ट से हुई पहचान

अम्बिकापुर 08 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। एक वर्ष पूर्व बधियांचुआं पहाड़ पर मिली अज्ञात सिर कुचली लाश के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार की जा रही जांच के बाद अंततः इस मामले में मृतक की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान के बाद उसके परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने जब संदेहियों की खोजबीन शुरू की तो इस मामले में मृतक का दोस्त ही उसका हत्यारा निकला जिसने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था तथा सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसका सिर कुचल दिया था। आरोपी व मृतक झारखंड राज्य के होने के कारण पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलक्षाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक की पहचान कराने के लिए उसके भाई का डीएनए टेस्ट भी करानी पड़ी। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही मृतक की पहचान वह आरोपी तक पुलिस पहुंच सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 6 फरवरी 2020 को शहर के बधियाचुआ पहाड के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसका चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। जिस कारण लाश की पहचान नहीं हो पा रही थी। मृतक का उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। मृतक की पहचान ना होने के कारण पुलिस को आरोपियों तक पहुंच पाना बड़ा मुश्किल था। अज्ञात लाश की शिनाख्त हेतु आस पास के जिले व राज्यों से संपर्क किया गया। जिनसे गुम इसान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर तस्दीक कि गई। पुलिस कोकड़ी मेहनत व प्रचार प्रसार के बाद अज्ञात मृतक अजाद अंसारी पिता बासी मिया निवासी बमडीह नवाडीह थाना रामगढ बेडमा जिला पलामू झारखंड का होना पता चला। जिसकी पुष्टि हेतु अज्ञात लाश के भाई का डीएनए सम्पल प्रिजर्व कर परीक्षण हेतु भेजा गया था। परीक्षण की रिपोर्ट आने बाद अज्ञात लाश की पहचान आजाद अंसारी के रूप में पुष्टि हुई। घर वालों से पुछताछ बाद पता चला की मृतक और दो अन्य व्यक्ति के साथ में काम करने अम्बिकापुर गया था। जो यहां रहकर मजदूरी का काम करता था। साथ में काम करने गए इमामुददीन अंसारी पिता रियासत अली उम्र 29 साल निवासी ग्राम सिसवा पोस्ट उदयपुर थाना रमकडा जिला गढ़वा झारखंड को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को रांची झारखंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हत्या का कारण नाजायज संबंध

मृतक अजाद अंसारी अपने दो साथी के साथ मजदूरी करने अंबिकापुर गया था। आरोपी इमामुददीन अंसारी को शक था कि मृतक को मेरी पत्नी से नाजायज संबंध है। इस शक पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ अंबिकापुर स्थित बधियाचुआ पहाड के पास ले जाकर पहले शराब पिलाई इसके बाद नशे की हालत में आरोपी ने पत्थर से आजाद अंसारी का सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी पहचान छुपाने के लिए मृतक का चेहरा भी बुरी तरह से कुचल दिया था।

पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

मृतक का चेहरा कुचल दिए जाने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इसी बीच मृतक का भाई थाना पहुंचकर मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने सबसे पहले मृतक के भाई का डीएनए सम्पल प्रिजर्व कर परीक्षण हेतु भेजा। रिपोर्ट आने के बाद जब मृतक का पहचान हो गया तो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके गांव पहुंची तो आरोपी वहां नहीं थे। इसके लिए पुलिस को कई बार बिहार, झारखंड वह हैदराबाद भी जाना पड़ा। कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस अंततः आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर दी। आरोपी के सहयोगी की तलाश अभी जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक राहुल तिवारी, सउनि प्रमोद पाण्डेय, सउनि डाकेश्वर सिंह, आर जयदीप सिंह, विकास सिंह, कुन्दन सिंह, सत्येन्द्र दुबे, अरविंद उपाध्याय, सजीव चौबे, राहुल सिंह, राकेश शर्मा, शिवकुमार राजवाडे मआर सरला टोप्पो शामिल रहे।


Share

Check Also

बैकुण्ठपुर@सोनार उत्थान समाज का होली मिलन कार्यक्रम बैकुंठपुर पटना एवं रिक्त पदों की नियुक्ति

Share – संवाददाता –बैकुंठपुर, 28 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सोनार उत्थान समाज कोरिया जिला बैकुंठपुर एवं …

Leave a Reply

error: Content is protected !!