Breaking News

अम्बिकापुर@पान गुमटी का ताला तोड़कर चोरी,जुर्म दर्ज

Share

अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। रामानुजगंज चौक स्थित आईजी बंगला के पास शुक्रवार की रात को अज्ञात चोरों ने पान गुमटी का ताला तोड़कर सिगरेट, गुटखा, बिस्कुट सहित अन्य सामान व नगदी पार कर दिया है। दुकान संचालक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विजय सिंह राणा शहर के बैरीपारा का रहने वाला है और रामानुजगंज चौक के समीप मान गुमटंी चलाता है। शुक्रवार की रात 9.30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार की सुबह 5.30 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का दोनों ताला टूटा हुआ था। गुमटी के अंदर से सिगरेट, गुटखा, बिस्कुट सहित अन्य सामान व नगदी 15 सौ रुपए अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। कुल चोरी लगभग 8 हजार रुपए की बताई जा रही है। दुकान संचालक विजय सिंह ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply