रामानुजगंज 03 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के कलेक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में सोशल मीडिया को नियंत्रण करने के लिए निर्देश दिए गए। तत्पश्चात जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार ने निर्देशों का तत्काल पालन करते हुए सोशल मीडिया पर नियंत्रण हेतु समिति का गठन कर दिया गया। गठित समिति में जिला पंचायत बलरामपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव को अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू को सचिव, संयुक्त कलेक्टर एच.एल.गायकवाड को सदस्य एवं सहायक संचालक जनसंपर्क विवेक कुमार सरकार को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त समिति जिले के अंदर सोशल मीडिया से संबंधित गतिविधियों को नियंत्रित किए जाने हेतु उत्तरदायी होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur