रामानुजगंज 01 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। जिला मुख्यालय बलरामपुर में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निकाय के आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई,जिसमें सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। तत्पश्चात पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री,राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम जिला कलेक्टर बलरामपुर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संतोष गुप्ता, विनय गुप्ता, सुफला टोप्पो, मीनल सिंह, अंजना टोप्पो,श्याम गुप्ता,बिशालदत्त चौबे, मंटू ठाकुर, क्रेसेंसिया किण्डो, वेदवती पैकरा, सुषमा प्रजापति, विनोद कुर्रे, संदीप वर्मा,रमेश तिवारी, खगेश्वर कश्यप, रविंद्र गुप्ता, दिनेश सिंह श्याम, संजू कनौजिया, चोवाराम देवांगन, अमित चौरसिया, संतोष प्रजापति, सुनील गुप्ता, अनूप कच्छप, जितेंद्र सिंह तिवारी, अनिल गुप्ता, रुपेश सोनी, परमानंद सिंह, लॉरेंस एक्का, पुनीत मिश्रा, शिवमंगल मिंज, प्रदीप पैकरा, राम मूरत यादव, हिन्देश्वर सिंह कई लोग शामिल हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur