अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। नवम्बर से 11 नवम्बर 2021 तक आयोजित छठ पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव के द्वारा अधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगा दी गई है। जारी आदेशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री प्रदीप कुमार साहू को अम्बिकापर का सम्पूर्ण प्रभार, अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर श्री अनिकेत साहू को सम्पूर्ण प्रभार उदयपुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अनमोल विवेक टोप्पो सम्पूर्ण प्रभार सीतापुर का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार भगत एवं नायब तहसीलदार श्री अनिरूद्ध मिश्रा को स्थानीय शंकर घाट अम्बिकापुर, तहसीलदार श्री इरशाद अहमद एवं नायब तहसीलदार श्री संजीत पाण्डेय को श्याम घुनघुट्टा डेम, तहसीलदार श्री भूषण मण्डावी को थाना कोतवाली क्षेत्र, नायब तहसीलदार श्री किशोर कुमार वर्मा को थाना गांधीनगर क्षेत्र तथा नायब तहसीलदार श्री मनिष कुमार सूर्यवंशी को मणिपुर चौकी क्षेत्र अवस्थित समस्त पूजा स्थल एवं तालाब का दायित्व सौंपा गया है।
Check Also
बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव
Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur