पणजी ,29 अक्टूबर 2021 (ए)। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने टीएमसी के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने फैसला कर लिया है। टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने गोवा में टीएमसी का झंडा थामा। टेनिस कोर्ट के बाद अब लिएंडर पेश राजनीति के मैदान में अपना दमखम दिखाते नजर आ सकते हैं।
लिएंडर पेस से पहले आज ही अभिनेत्री नफीसा अली भी टीएमसी में शामिल हुई हैं। ममता बनर्जी अभी गोवा की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां वह लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए न सिर्फ बैठकें कर रही हैं, बल्कि दिग्गजों को पार्टी में शामिल भी करा रही हैं। बंगाल चुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी गोवा जीतने में पूरी तरह से जुट गई हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur